Chattisgarh

एनएमडीसी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 180 पदों पर बड़ी भर्ती, 11 जून तक वॉक-इन इंटरव्यू

रायपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने अप्रेंटिस पदों पर भारी संख्या में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी ने ट्रेड, ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के कुल 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत इंटरव्यू 11 जून तक आयोजित किए जाएंगे।

एनएमडीसी ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 180 पदों के लिए रिक्ति निकाली है। ट्रेड अप्रेंटिस के अंतर्गत 30 सीओपीए (पीएएसएए), 25 मैकेनिक (डीजल), 20 फिटर, 30 इलेक्ट्रीशियन, 20 वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक), 20 मैकेनिक (मोटर वाहन) और 5 मशीनिस्ट पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 6, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 4, माइनिंग इंजीनियरिंग के 4 और सिविल इंजीनियरिंग के 2 पद उपलब्ध हैं। जबकि तकनीशियन अप्रेंटिस श्रेणी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 5, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 3, माइनिंग इंजीनियरिंग के 2 और एमओएम के 4 पद शामिल किए गए हैं।

आवेदकों के लिए शैक्षिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है: ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त आईटीआई आवश्यक है; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है; तथा तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

वॉक-इन इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 जून से 11 जून के बीच सुबह 10 बजे से ‘प्रशिक्षण संस्थान, बीआईओएम, बाचेली कॉम्प्लेक्स, बाचेली’ पर आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों को समय से पहुंचना होगा एवं साथ में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और प्रति लेकर आना होगा।

इंटरव्यू में शामिल होने से पूर्व, ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों का एनएपीएस और ग्रेजुएट एवं तकनीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस की आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। साथ ही, सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को वॉक-इन इंटरव्यू स्थल पर सुबह 9 बजे तक पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा ताकि समय पर उनकी जांच हो सके।

एनएमडीसी लिमिटेड ने इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखा है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Source

Related Articles

Back to top button