आईएएस तबादला: 18 अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल और अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी सूची

शिमला, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने 6 जुलाई 2026 को 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस महत्तवपूर्ण फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में आवश्यक सुधार की एक नई पहल सामने आई है।
मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यह तबादला सूची विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यभार के संतुलन और बेहतर कार्य निष्पादन के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें नए पदों पर तैनात होने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट की गई हैं।
हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादला सूची
- डॉ. अभिषेक जैन (2002 बैच) को वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे नई दिल्ली में सलाहकार (नियामक सुधार) के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, तकनीकी शिक्षा और 20 सूत्रीय कार्यक्रम) का प्रभार भी उनके पास है।
- सुदेश कुमार मोक्टा (2010 बैच), जिन्हें पिछले छह महीने से तैनाती का इंतजार था, उन्हें सचिव (सहकारिता) के पद पर नियुक्त किया गया है।
- अमरजीत सिंह (2010 बैच) अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास विभाग) के रूप में कार्य करेंगे, जबकि सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास बना रहेगा।
- तोरुल एस. रवीश (2016 बैच) को राज्य औद्योगिक निगमों से निदेशक (भूमि अभिलेख) के पद पर तैनात किया गया है।
- अभिषेक वर्मा (2018 बैच) मिल्कफेड के निदेशक के रूप में पूर्णकालिक कार्यभार संभालेंगे।
- अजय कुमार यादव (2018 बैच) को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- महेंद्र पाल गुर्जर (2018 बैच) को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, शिमला में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) नियुक्त किया गया है।
- कांगड़ा के उपायुक्त विनय कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- राहुल जैन (2019 बैच) को राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के साथ महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे डॉ. वाईएस परमार बागवानी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
- ओम कांत ठाकुर (2020 बैच) को राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- गुरसिमर सिंह (2021 बैच) को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- ईशंत जसवाल (2021 बैच) को डीआरडीए ऊना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- रूपिंदर कौर (2021 बैच) को डीआरडीए बिलासपुर का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक डीआरडीए सोलन नियुक्त किया गया है।
- प्रियांशु खाती (2020 बैच) को डीआरडीए मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक पद मिला है।
- राजदीप सिंह (2021 बैच) को नगर निगम सोलन का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- डॉ. अंजलि गर्ग को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, नाहन से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कांगड़ा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- चंद्र प्रकाश को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, भवारना से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मंडी लगाया गया है।
इस फेरबदल से हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक कार्यों में सुचारुता और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि अधिकारीयों के कार्यानुभव और दक्षता के आधार पर यह नियुक्तियां कराई गई हैं, ताकि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।
राज्य सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों को अपने नए कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का निर्देश भी दिया है। यह निर्णय प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




