Uncategorized

मथुरा चंद्रा के नेतृत्व में तुलसी नगर में हो रहा चौमुखी विकास,

कोरबा, जिले में वार्ड के चौमुखी विकास के लिए तुलसी नगर निर्दलीय पार्षद वार्ड क्रमांक 03 मथुरा चंद्रा (महिला बाल विकास समिति सदस्य ) निरंतर कार्य कर रही है, छोटे छोटे कार्यों से लेकर वार्ड की आवश्यकता के अनुसार निरंतर कार्य मथुरा चंद्रा के द्वारा कराया जा रहा है, स्ट्रीट लाइट, नाली,सड़क, गार्डन, बिजली के नए खंभे और जनता से संवाद स्थापित कर जनता के अनुसार कार्य कर रही है,

 

पार्षद पुत्र सुदेश चंद्रा ने बताया कि जनता की आवश्यकता के अनुसार वार्ड में कार्य किया जा रहा है, एक एक गली में विकास का कार्य किया जा रहा है और तुलसी नगर के विकास के लिए जो भी अच्छा है वो सभी करने का प्रयास किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, मेडिकल सेवा का लाभ बस्ती के अंतिम घर तक पहुंचाया जा रहा है राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन जैसे सभी योजनाओं पर धरातल में कार्य किया जा रहा है, वार्ड में भोजली और छठ पूजा के लिए नहर के सीढ़ी को चौड़ा करने इरिगेशन विभाग से पत्राचार किया गया है, अभी वर्तमान समय में 12 साल से लंबित बहुप्रतीक्षित सड़क डोली पारा गली की मांग पूरी हुई है, जनता के सहयोग से जनता के कार्य हो रहे है और जनता का आशीर्वाद बना रहा तो आगे और भी विकास के कार्य वार्ड में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button