Uncategorized

जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के तत्वाधान में वर्ष 2026-28 के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 22 मार्च 2026 को बस्तर की पावन धरा श्री श्री श्री बालाजी मंडपम बालाजी मंदिर के पास जगदलपुर में किया जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारी अपनी मांगों और भविष्य की रणनीति को लेकर हुंकार भरेंगे।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तर के नेतृत्व एवं स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है:

मुख्य अतिथि:  नागेश्वर मौर्य, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ।

अध्यक्षता:  राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा जगदलपुर।

विशिष्ट अतिथि: सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी एवं संघ के प्रांतीय पदाधिकारी।

अधिवेशन के मुख्य एजेंडे:

प्रांतीय प्रवक्ता दिनेश टेंगवार ने बताया कि इस अधिवेशन का प्राथमिक उद्देश्य कर्मचारियों के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा और उनका समाधान खोजना है। सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष फोकस रहेगा:

वेतन विसंगति एवं समयमान वेतनमान: लंबित आर्थिक मांगों पर ठोस रणनीति।

पदोन्नति एवं क्रमोनत्ति: करियर से जुड़े लाभों और प्रमोशन की प्रक्रियाओं की समीक्षा।

सेठी पे कमीशन: कमीशन की अनुशंसाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग।

समस्याओं के लिए खुला मंच:

सभी जिला अध्यक्षों को पहले ही सूचित किया जा चुका है कि वे अपने-अपने जिलों की समस्याओं के साथ अधिवेशन में शामिल हों। इन समस्याओं को रखने के लिए सम्मेलन में उचित फोरम (मंच) की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक जिले की बात को प्राथमिकता दी जा सके।

इस प्रांतीय अधिवेशन के माध्यम से न्यायिक कर्मचारी संघ अपनी एकता को और मजबूत करेगा और आगामी वर्षों के लिए महत्वपूर्ण कार्ययोजना तैयार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button