Madhya Pradesh

सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी ने MP सरकार को घेरा, श्वेत पत्र जारी करने और विधानसभा में चर्चा की मांग

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार सरोवर बांध से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर प्रदेश की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने मध्यप्रदेश के स्वाभाविक अधिकारों और किसानों के हितों की अनदेखी कर समझौता किया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में श्वेत पत्र जारी करने और विधानसभा में व्यापक रूप से चर्चा कराने की मांग की है।

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में प्रदेश सरकार ने सरदार सरोवर मामले में मध्यप्रदेश के हितों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन रेखा है, लेकिन इस परियोजना के फैसलों में किसानों, विस्थापित परिवारों और आम जनता का सम्मान नहीं किया गया। पटवारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे को

Source

Related Articles

Back to top button